युनायटेड स्टेट्सके मजदुरोंने आठ घंटेके दिनके लिए एक मई इस दिनसे संघर्ष शुरु किया था और 1980 से विश्वभरमे यह आंतरराष्ट्रीय मजदुर दिन कहकर मनाया जाने
लगा । इसकी ताकद उसके विश्वव्यापी स्वरुपमे है । यह वह दिन है जब विश्वके सभी मजदुर एकसाथ उनके समान उद्देशोंकेलिए संघर्ष के प्रति अपनी कटीबद्धता जाहीर करते है ।
मई दिनको पहले दबोचा गया, उसपर बंदी लायी गयी, उसे लहुलुहान किया गया; और अब उसे स्वीकारा गया, मजदुर आंदोलनके खिलाफ तानाशाहों तथा सत्ताधीशोंके नियमोनके लिए प्रातिनिधीक नगीनेके रुपमे इसे बदला गया यां तो इसे बेकार बँक हॉलीडेमे तबदील किया गया । इसके बावजूद मजदुर मई दिन मनाते है इस विश्वासके साथ । यह समाज, यह सभ्यता िटकी हुई है हमारी ताकद, हमारी आँखों, हाथों, दिमागों और पीठोंपर ।
यह वह दिन है जिस दिन हम इस बात का आग्रह करते है की कामकी प्रतिष्ठा, स्वास्थ्य, अनाज, मकान, पानी, शिक्षा तथा सांस्कृतिक अभिव्यक्ती यह हमारे असामन्य अधिकार नही बल्कि मुलभूत अधिकार है । यह कभीभी ऐसा दिन नही रहा है की जिस दिनपर हमने कायरतासे, दीनतासे किसी जेलर यां न्यायाधीश यां वित्त मंत्रीसे उनके केबिनमे जाकर व्यापार यां व्यवसाय के लिए युनियन कैसे अच्छी रहती है यह समझानेकी कोशीस की है और ना ही कभी उनसे अगर वो चाहे तो इस बातपर कुछ बातचीत करनेकी गुजारीश की है । यह वो दिन है जब हम कहते है : आपकी बँक्स, बायआउट तथा बायबॅक्स बडे पैमानेपर बेरोजगारी और दुर्गति लाते है , आपके व्यवसायिक करार (ट्रेड डील्स) और पेटंट नियम जिंदगियां बरबाद कर रहे है और सभी मानवोंके पानी, अनाज तथा दवाइयां पानेके मुलभूत अधिकारोंका हनन कर रहे है । यह वो दिन है जब हम कहते है की दुनियाको इससे बेहतर बनाना ना सिर्फ मुमकिन है बल्कि बेहतरसे कम हमे मंजूर नही है ।
मई दिन वो दिन है जिस दिन हम हमारा अतीत, वर्तमान और भविष्य मनाते है हमारे अधिकारोंकी मांग करके और उन्हे पानेके लिए संघर्ष करनेकी सहमति जताके । चलो, मई दिन 2010 को मनाये जोरशोरसे और अभिमानसे

0 Response to “मई दिन संदेश”