नेस्लेको “ अपने कामगारोंसे उचित बर्ताव करे ” यह कहनेके लिए यहां क्लिक करे ।
कामगार, उनकी युनियन और फेडरेशन ऑफ फूड अँड टुरीझम वर्कर्स ऑफ टुनेशिया (FGAT) नेसले की एक आइसक्रीम फॅक्टरीकी गुप्ततासे की गयी बिक्रीकी जानकारीकी माँग करते हुए ।
3-4 दिसंबरको हुए हडतालके बाद लेबर इन्स्पेक्टरकी निगराणीमे की गयी मध्यस्थता असफल रही । तब कार्थेजके नेस्ले आइसक्रीम फॅक्टरीके सभी कामगारोंने फिरसे 27 से 30 दिसंबरको हडताल की ।
कार्थेजके नेस्ले आइसक्रीम फॅक्टरीके कामगारोंको नोटीस बोर्ड पर लगाये गये नोटीससे पता चला की , “ फॅक्टरी बेच दी गयी है । लेकीन घबराने की कोइ बात नही, सभी कामगारोंको उनके सभी वर्तमान अधिकारोंको सुरक्षित रखते हुए नये मालिकके हाथ सौपा जायेगा इस बातकी हमी नेस्ले लेगा । ”
लेकिन समस्या यह थी की नेस्ले इस व्यवहारका विवरण देनेके लिए तैयार नही । लेबर इन्स्पेक्टरने जब दोनो पक्षोंको मध्यस्थताके लिए बुलाया, तब खास करके यह माँग की गयी थी की इस व्यवहारमे शामील की गयी सामाजिक मुद्दोंका विवरण दिया जाये । लेकिन नेस्लेने सिर्फ एक वकीलके दस्तखतका शपथपत्र दिया है की विक्रीके व्यवहारके समय वह मौजूद था और कामगारोंके अधिकारोंको संरक्षित रखा जायेगा ।
यह हस्तांतरण 1 जनवरीसे होगा जब नेस्ले टुनिशियाके सभी 105 कामगार नये मालिकको हस्तांतरीत किये जायेंगे । युनियन इन कामगारोंके भविष्यकेबारेमे चर्चाका आवाहन कर रही है । इनमेसे कइ कामगार हालहीमे नेस्ले टुनिशियाके अन्य उद्योगोंसे आइस्क्रीम उस्योगमे आये हुए है । इस विक्री व्यवहारसे तथा उसके बारेमे रखी गयी इस गुप्ततासे औरही सवाल पैदा हो रहे है ।
नेस्ले युनियनके जनरल सेक्रेटरी जनाब हबीब बेन ऐफाकी आवाज बंद करने के लिए उसे नेस्ले न्युट्रीशनके सेल्स रिप्रेझेंटेटीव्हके स्थानसे हटाकर उसे कई कामोंका जिम्मा सोंपा गया जिसे उसने तबादलेके बाद एक सप्ताहमे खत्म किया । उसे फिरभी उसी काममे रखा गया जहां वह हमेशा सर्वेक्षणमे रहता है ।
अब कुछ कृती किजिये । नेस्लेको बताइये की आप टुनेशियन कामगारोंकी उचित मांगोंका समर्थन करते है ।
नेस्ले टुनिशिया युनियन और फेडरेशन ऑफ फूड अँड टुरिझम वर्कर्स मांग करते है की , 1) आइस्क्रीम फॅक्टरीके 105 कामगारोंके भविष्यके बारेमे चर्चा करे । 2) युनियनको सताना बंद करे और युनियनके जनरल सेक्रेटरीको उनके तबादले के पहलेके स्थानपर वापस लाया जाये । आप आपका समर्थन जाहीर करे और आजही संदेश भेजे ।
0 Responses to “आइसक्रीम फ़ॅक्टरीके गुप्ततासे बेचे जानेके बाद भी टुनेशियाके नेस्ले कामगारोंने जारी रखा आंदोलन”